आगरालीक्स…गर्लफ्रैंड को नया मोबाइल देकर करना था इम्प्रैस, किसी और का मोबाइल लूटा, उसे बेचा और नया मोबाइल लेकर किया गिफ्ट. अब पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार अन्य साथी भी अरेस्ट
आगरा की थाना एत्माद्दौला पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले पांच बदमाशों को अरेस्ट किया है. ये बदमाश अपनी गर्लफ्रैंड को नया मोबाइल दिलाने, बाइक की किस्त निकालने और पिता को बीमारी का इलाज कराने के लिए मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने इनके पास से लूटे गए मोबाइल और बाइक बरामद की है. इन बदमाशों के साथ कई दुकानदार भी शामिल हैं जो कि चोरी के मोबाइलों को खरीदते और बेचा करते थे. पुलिस इन दुकानदारों की सूची बना रही है.
थाना प्रभारी एत्माद्दौला के अनुसार पकड़े गए बदमाशों में एक नाबालिग भी है, बरामद बाइक इसकी की हे. पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि मोबाइल फोन लूटकर उसे ग्राहकों और दुकान पर बेच दिया करते थे. इससे मिलने वाला पैसा आपस में बांट लेते थे. एक अभियुक्त ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रैंड के नया मोबाइल खरीद कर देना चाहता था. इसके लिए उसने मोबाइल फोन लूटे उसे बेचा और फिर नया मोबाइल फोन लूट कर अपनी गर्लफ्रैंड को दिया. एक अन्य अभियुक्त ने बताया कि वह अपनी बाइक की किस्त जमा करने के लिए मोबाइल लूटता था. तीसरे अभियुक्त ने बताया कि उसके पिता बीमार हैं. इसके लिए मोबाइल लूटता था.पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.