आगरालीक्स …..आगरा की युवती के कारोबारी पति ने चौथी मंजिल से कूदकर की सुसाइड।
आगरा की रहने वाली युवती की शादी ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 88 के आरपीएम सवाना सोसाइटी में रहने वाले कारोबारी संजय भल्ला से हुई थी। वे आरओ का काम करते थे, उनके भाई रोहित भल्ला के अनुसार, उनकी तीन साल से पत्नी से अनबन चल रही थी। इसके चलते पत्नी अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही थी।
चौथी मंजिल से कूदकर की सुसाइड
रोहित भल्ला के अनुसार, उनके भाई संजय भल्ला पर उनकी पत्नी ने आगरा स्थित कोर्ट मे खर्चे के लिए मामला डाला रखा था। दो फरवरी को सुनवाई हुई थी, इसके बाद से वे तनाव में थे। सोसाइटी की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। सुसाइड नोट भी मिला है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।