आगरालीक्स… आगरा में खेरिया एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव के लिए 13 कंपनियों ने टेंडर डाले। 32 चेक इन काउंटर्स, चार एयरोब्रिज बनेंगे, जानें ।
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से अभी फ्लाइट उतरती हैं, यह एयरफोर्स एरिया में है और कई प्रतिबंध हैं। इसके लिए खेरिया एयरपोर्ट के पास ही सिविल एन्क्लेव बनाया जाना है। 34346 वर्ग मीटर में बनने जा रहे सिविल एन्क्लेव के लिए टेंडर निकाले गए। 441.79 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिविल एन्क्लेव की तकनीकी बिड में 13 कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इसके बाद भारतीय विपानपत्तन प्राधिकरण द्वारा वित्तीय निविदा खोली जाएगी।
नौ छोटे हवाई जहाज की होगी क्षमता
नए सिविल एन्क्लेव की क्षमता 1400 यात्रियों की होगी, यहां नौ छोटे हवाई जहाज खड़े हो सकेंगे। 32 चेक इन काउंटर्स बनेंगे, तीन बैगेज क्लेम बेल्ट, चार एयरोब्रिज का निर्माण होगा।
फ्लाइट की बढ़ जाएगी संख्या
अभी खेरिया एयरपोर्ट से छह फ्लाइट संचालित हो रही हैं, दो वर्ष में नया सिविल एन्क्लेव बन जाएगा। इसके बाद फ्लाइट की संख्या भी बढ़ जाएगी।