आगरालीक्स… आगरा के मिड नाइट बाजार में शुक्रवार को भारत विकास परिषद ‘सम्पर्क’ शाखा द्वारा ‘गायन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। बच्चों की गायन प्रतिभा ने सिर्भ दर्शकों को अचम्भित किया बल्कि उनके उत्साहवर्धन में खूब तालियां भी बजी।
मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत के पूर्व अध्यक्ष बसंत गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप जलाकर किया। अतिथियों का स्वागत शाखा अध्यक्ष ईं. अजीत फौजदार ने किया। अध्यक्षा डा. दीपा रावत ने की। निर्णायक मंडल में ई अश्वनी शिरोमणि व मो. रईस रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव अनुराग किशोर वार्ष्णेय द्वारा किया गया |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेन्द्र सिंघल, अजय रंगीला, ब्रज प्रान्त से श्री बसंत गुप्ता, विनय सिंह, डा मनोज रावत, डा अमित अग्रवाल, सुरेश जैन हेप्पी, प. महेश शर्मा, मनोज बन्सल, अंबा प्रसाद, अभिनव भटनागर, मंजू जैन, ईना फ़ौजदार, रश्मि वार्ष्णेय, नीता बंसल व शाखा के समस्त सदस्यो की उपस्थिति थे। सभी ने गायन व मेले का भरपूर आनंद लिया|
Leave a comment