आगरालीक्स…आगरा आज जाम से जूझता रहा. हाइवे, एमजी रोड सहित मुख्य मार्गों पर लगा रहा जाम
उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का आवागमन कल राहत से ही हो गया था. ऐसे में आज सुबह पहली पाली की परीक्षा और दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान आगरा में जाम की स्थिति बनी रही. हाइवे हो या फिर एमजी रोड, शहर के मुख्य मार्गों तक में जाम लगा रहा. सबसे ज्यादा स्थिति सिकंदरा चौराहे के आसपास खराब रही. यहां लोग जाम में ऐसे फंसे कि बमुश्किल चौराहे को पार कर सके.
सुबह सात बजे के बाद से ही पुलिस परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों और उनके परिजनों का निकलना शुरू हो गया था. परीक्षा केंद्र तक कोई अपने वाहन से गया तो कोई यात्री वाहन से. ऐसे में सुबह के समय तो कोई ज्यादा परेशानी लोगों को नहीं हुई लेकिन दोपहर को पहली पाली की परीक्षा 12 बजे के बाद समाप्त होने के बाद जाम की स्थिति कई जगह बन गई. इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा को जाते समय और शाम को परीक्षा समाप्ति के बाद आगरा में जाम के हालात रहे.