आगरालीक्स…आगरा की महिला कपड़ा व्यापारी के साथ मारपीट. प्राइवेट बस चालक—परिचालक ने रात साढ़े 10 बजे बस से उतारा और भाग गए..मुकदमा दर्ज
आगरा में महिला कपड़ा व्यापारी को बहन के साथ प्राइवेट बस चालक परिचालक ने मारपीट कर एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर उतारा और वहां से भाग गए. शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.
ये है मामला
शास्त्रीपुरम के पीपल वाली गली में बबली पत्नी मनीष शर्मा रहती है. इनकी शास्त्रीपुरम में कपड़े की दुकान है. बबली ने बताया कि वह अपनी बहन सिमरन के साथ दिल्ली में कपड़े खरीदने गई थीं. कपड़े लेकर वे प्राइवेट बस के जरिए वापस आगरा आ रही थीं. रात करीब साढ़े दस बजे बस खंदौली टोल प्लाजा पर पहुंची. यहां बबली ने परिचालक से केबिन खोलने की बात कही जिस पर परिचालक ने इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.
आरोप है कि चालक—परिचालक ने बस को टोल प्लाजा के पास रोक दिया और अपने साथियों को बुला लिया. हम दोनों बहनों को पीटा, गाली गलौज की. बबली ने फोन करके पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस आती तब तक चालक और उसके साथी धमकी देते हुए बस लेकर भाग गए. पुलिस के अनुसार बबली की तहरीर पर चालक परिचालक ओर उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.