आगरालीक्स…आगरा में अपने भाईयों की जगह पुलिस परीक्षा पेर देने आई दो पुलिसकर्मी पकड़े. आज 11 साल्वर पकड़े गए.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान आगरा में आज 11 साल्वर पकड़े गए हैं. आगरा के 90 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई. पहले दिन करीब 90 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए. पुलिस ने जिन 11 सॉल्वर को पकड़ा है उनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो कि अपने भाइयों के स्थान पर परीक्ष देने आए थे. इनकी बायोमैट्रिक मैच न होने पर पकड़ा गया. पुलिस इनकी जांच कर रही है.
पुलिस ने सुबह की पाली में छह सॉल्वर पकड़े तो वहीं शाम की पाली में 5 सॉल्वरों को पकड़ा. डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 11 सॉल्वर पकड़े गए हैं इनकी जांच की जा रही है. इनके कागजात भी चेक किए जा रहे हैं.