आगरालीक्स ….ताजमहोत्सव में फ्री में हाॅट एयर बैलून की सैर का सपना दिखाया गया लेकिन यह पूरा नहीं हो सका। हाॅट एयर बैलून की सैर रद।
आगरा में 17 से 27 फरवरी तक चलने वाले ताजमहोत्सव में पहली बार कई अन्य आकर्षण भी शामिल किए गए हैं। इसी के तहत 18 फरवरी को ग्यारह सीढ़ी पार्क पर हाॅट एयर बैलून की सैर शुरू होनी थी। ताजमहोत्सव आयोजन समिति ने 27 फरवरी तक महोत्सव के दौरान हाॅट एयर बैलून को फ्री कर दिया था। सुबह हाॅट एयर बैलून की सैर कराई जानी थी। मगर, इसके लिए विभागों से एनओसी नहीं ली जा सकी, एडीए वीसी चर्चित गौड़ का तबादला होने के बाद मामला अधर में अटक गया।
आज से नहीं होगी हाॅट एयर बैलून
हाॅट एयर बैलून के लिए एडीए ने स्काई वाटस कंपनी से करार किया था, कंपनी को वायु भवन और डीजीसीए से एनओसी लेनी थी, इसके लिए देर से आवेदन किया गया। शनिवार तक एनओसी नहीं मिली। इसके बाद 18 से हाॅट एयर बैलून शुरू करने की योजना को रद कर दिया गया, अब कब से हाॅट एयर बैलून शुरू होगा यह भी पता नहीं है और फ्री होगा किया 10 से 12 हजार रुपये प्रति व्यक्ति किराया लगेगा यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है।