आगरालीक्स…आगरा में हार्ट अटैक से संबंधित बीमारियों और इनके इलाज पर हुई चर्चा. कार्डिकॉन 2024 का हुआ समापन
आगरा में आज कार्डिकॉन 2024 का समापन हुआ. सचिव डॉक्टर हिमांशु यादव ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया. उन्होंने देश भर से आय 500 से अधिक कार्डियोलॉजिस्ट का धन्यवाद दिया जिन्होंने आकर इस कांफ्रेंस में मंथन किया. मुख्य अतिथि विश्व विख्यात हृदय रोग सर्जन डॉ. रामाकान्त का धन्यवाद दिया. उन्होंने अपनी पूरी टीम का धन्यवाद दिया और बताया कि पिछले एक साल से उनकी टीम इस भव्य समारोह की तैयारी कर रही थी.
इस कांफ्रेंस ने कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में हृदय से संबंधित सभी बीमारियों एवं उनके नवीनतम इलाज पर चर्चा हुई. डॉ हिमांशु यादव ने कहा कि उन्हें ख़ुशी है की इन्हें यह कांफ्रेंस आगरा में कराने का मौक़ा मिला.इस समारोह ने आगरा को कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में नयी पहचान दिलाई.