आगरालीक्स…आगरा मेट्रो के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदला. अब मनकामेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाएगा यह मेट्रो स्टेशन
आगरा में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है. पहले इसका नाम जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन रखा गया था लेकिन अब इसे मनकामेश्वर मंदिर मेट्रो स्टेशन से जाना जाएगा. प्रदेश सरकार ने जामा मस्जिद स्टेशन का नाम बदलने का आदेश दिया था जिसके बाद यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने अब नए नाम की होर्डिंग भी लगा दी है. बता दें कि यह स्टेशन अंडरग्राउंड स्टेशन है. प्रायरिटी कॉरिडोर के जिन छह स्टेशनों के बीच मेट्रो संचालित की जाएगी, उनमें यह स्टेशन भी शामिल है.
मार्च में चल सकती है मेट्रो
आगरा मेट्रो का पहले चरण में ताजमहल से मनकामेश्वर तक ट्रैक तैयार किया गया है; इसमें एलिवेटेड और भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं. छह किलोमीटर के ट्रैक पर आगा मेट्रो की गति और भार का ट्रायल हो चुका है. इसके बाद अब सुरक्षा का आडिट होना है. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा के अनुसार, आगरा मेट्रो के सुरक्षा आडिट के लिए चीफ कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी जनक कुमार गर्ग आज आगरा आ रहे हैं, वे आगरा में तीन दिन तक सुरक्षा आडिट करेंगे. तीन दिन तक प्राथमिकता ट्रैक वाले छह स्टेशनों निरीक्षण करेंगे.
आगरा में अब तक बने यह छह स्टेशन
ताज पूर्वी गेट
बसई
फतेहाबाद रोड
ताजमहल
आगरा फोर्ट
मनकामेश्वर मंदिर