आगरालीक्स… आगरा के मिड नाइट बाजार का आज अंतिम दिन है। मिलेगी विशेष छूट मिलेगी। 24 अप्रैल को खरीदारी पर मिड नाइट बाजार में लोग विशेष छूट व आकर्षक गिफ्ट का लाभ ले सकेंगे। रावी इवेन्ट के मनीष अग्रवाल व मेला संयोजक पीपी सिंह ने बताया कि मेले में एक ओर जहां समर वेयर की डिफरेन्ट वैरायटी है वहीं रसोई के मसालों से लेकर मशीनरी सामान भी है। तो मिड नाइट बाजार के अंतिम दिन लाभ उठाना न भूलें।
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई
म्यूजिक और तालियों की गडगडाहट के बीच एक के बाद एक खिलाड़ी मिड नाइट बाजार के मंच पर आए। अपने डोले शोले दिखाए और सिक्स पेक का प्रदर्शन किया। तीन भार वर्गों के 21 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कोठी मीना बाजार में चल रहे मिड नाइट बाजार में रविवार को नाइट ऑफ चैंपियन क्लासिक बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस प्रतियोगिता का आयोजन (आगरा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा) किया गया। प्रतियोगिता दो भार वर्गों में आयोजित की गई। एक में 70 किलोग्राम वजन से कम और दूसरे वर्ग में 70 किलोग्राम से अधिक वजन के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं, फिटनेस प्रतियोगिता एक ही भार वर्ग में आयोजित की गई।
आगरा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के निदेशक बंटी ग्रोवर व रफीक खान के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में जहां बॉडी बिल्डरों ने जोश के साथ हिस्सा लिया वहीं मेले में ऐसे दर्शकों की भी कमी नहीं थी तो अपनी शॉपिंग छोड़कर उनके डोले-शोले और सिक्स पेक देखकर वाह वाह कह उठे। प्रतियोगिता चलने तक मानों लोग विशेषकर युवा अपनी शॉपिंग और मेले के इंजॉय को भूल गए।
रिजल्ट कुछ देर में भेजे जाएंगे।
Leave a comment