आगरालीक्स.. सहालग में खरीदारी का सुनहरा मौका। नक्षत्रों के राजा गुरु पुष्य 22 फरवरी को दिनभर रहेगा।
गुरु पुष्य नक्षत्र महामुहूर्त

श्री गुरु ज्योतिष संस्थान एवं गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य नक्षत्र को महामुहूर्त की संज्ञा दी गई है।
खरीद से होती है स्थाई समृद्धि
इस दिन सोना, चांदी, भूमि, भवन, वाहन, इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद के रूप में की गई खुशियों की खरीदी स्थायी समृद्धि प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में गुरु पुष्य नक्षत्र का आगमन दूसरी बार हो रहा है।