नईदिल्लीलीक्स… छोटे पर्दे के अभिनेता ऋतुराज सिंह का आज दोपहर निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
अग्नाशय की बीमारी से भी पीड़ित थे
टीवी सीरियल और फिल्मों के अभिनेता ऋतुराज को दोपहर साढ़े बारह बजे हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा। वे लंबे समय से अग्नाशय से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे थे।
छोटे और बड़े पर्दे पर शानदार भूमिकाएं निभाईं
टीवी अभिनेता ऋतुराज कई टेलीविजन सीरियल और फिल्मों में शानदार भूमिका निभा चुके हैं। ऋतुराज सिंह ने ‘बनेगी अपनी बात’ सहित कई लोकप्रिय टेलीविजन श्रृंखलाओं में काम किया है। उन्होंने आर माधवन, दिवंगत अभिनेता इरफान और सुरेखा सीकरी सहित अन्य लोगों के साथ काम किया है।