आगरालीक्स ….आगरा में ओह कुड़ी कौन नचदी सहित सुपरहिट गीतों से धमाल मचाएंगे गुरु रंधावा, 24 फरवरी को ताजमहोत्सव में आएंगे, जानें आज के ताजमहोत्सव के कार्यक्रम।
आगरा में 27 फरवरी तक चलने वाले ताजमहोत्सव में शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर हर राज बाॅलीवुड के गायक प्रस्तुति दे रहे हैं। इस सिलसिले को बनाए रखने के लिए 24 फरवरी को गुरु रंधावा का कार्यक्रम तय किया गया है। गुरु रंधावा अपने सुपरहिट गानों की प्रस्तुति देंगे, उनके बड़ी संख्या में युवक और युवती दीवाने हैं।
ताजमहोत्सव में आज 21 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम
शिल्पग्राम में शाम से कल्चरल प्रोग्राम
रात को इंडियन आइडल के विजेता सलमान अली प्रस्तुति देंगे
सूरसदन में अनूप जलोटा की भजन संध्या
अटल उद्यान में कल्चरल प्रोग्राम
सदर बाजार में नियाजी ब्रदर्स की कव्वाली