आगरालीक्स… आगरा में सिटी माॅल के कर्मचारियों से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में पनवारी पुल के पास सिटी माॅल है। 15 फरवरी को सिटी माॅल के कर्मचारी पुनीत चैधरी और दीपक स्कूटी और बाइक से जा रहे थे, उनके पास ढ़ाई लाख रुपये कैश से भरा बैग था। बदमाशों ने तमंचा तान कर कैश से भरा बैग लूट लिया था।
मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
डीसीपी सिटी सूरज राय के अनुसार, गुरुवार रात को बदमाशों के खड़वाई नहर के पास होने की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में बदमाश अनिल के पैर में गोली लग गई, वह कोसी मथुरा का रहने वाला है, पुलिस ने अनिल के साथ ही बदमाश संदीप और कुल्लू को पकड़ा है।