आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी की बुजुर्ग मां की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई, करोडों की संपत्ति को लेकर हत्या की गई है, एसओजी ने आरोपी को पकड लिया है और शव की बरामदी के प्रयास किए जा रहे हैं।
आगरा के दयालाबाग निवासी शारदा गुप्ता पत्नी सत्यदेव गुप्ता 22 मार्च को घर से गायब हो गई थीं, वे अपने बेटे जूता कारोबारी से अलग दयालबाग में रहती थी। उनकी बेटी ने थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसओजी की टीम ने हत्याकांड के आरोपी पूर्व प्रधान को पकड लिया है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
नहर में फेंका शव
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि शारदा गुप्ता के नाम करोडों की संपत्ति थी, वह विवाद के चलते अपने बेटे से अलग रह रहीं थी। उनकी संपत्ति को हटपने के लिए हत्या की साजिश रची गई। पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ दयालबाग से शारदा गुप्ता का अपहरण किया, जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर करा लिया। इसके बाद बुजुर्ग शारदा गुप्ता की हत्या कर शव टूंडला के पास नहर में फेंक दिया।
एक महीने पहले हुआ अपहरण
शारदा गुप्ता की अपहरण के बाद हत्या को एक महीना हो चुका है, उन्हें 22 मार्च को किडनैप किया गया था। हत्याकांड में और कौन शामिल है, इसके लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।