आगरालीक्स …आगरा के एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने 11 थानों के प्रभारी बदल दिए हैं, अभी बडे बदलाव हो सकते हैं। पुलिस प्रशासन सिस्टम को सुधारने में जुट गया है। हालात सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने रघुराज सिंह को न्यू आगरा से सिकंदरा का थाना प्रभारी बनाया है, सिकंदरा के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पांडेय को एत्माउददौला और एत्माउददौला से नरेंद्र कुमार को थाना न्यू आगरा का प्रभारी बनाया है। हरेंद्र पाल सिंह को इरादतनगर से नाई की मंडी थाने का प्रभारी बनाया गया है। नाई की मंडी के प्रभारी अजय कुमार सिंह को खेरागढ और खेरागढ के सलीम खान को

नाई की मंडी भेजा गया है। प्रदीप कुमार को बाह से कोतवाली और अरविंद कुमार को पुलिस लाइन से बाह, इंद्रजीत सिंह को सैंया से ताजगंज, अशोक कुमार को ताजगंज से सैंया का प्रभारी बनाया गया है। हुकुम सिंह को कोतवाली से क्राइम ब्रांच में भेजा गया है।
Leave a comment