आगरालीक्स…सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लगाई TECH-ART प्रदर्शनी. एक से बढ़कर एक मॉडल्स किए पेश…
सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल, शाहदरा चैक पोस्ट, आगरा द्वारा आज TECH-ART विज्ञान व कला की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इसमें हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि विषयों की प्रदर्शनी लगाई गई.
कार्यक्रम में सम्मलित छात्र – छात्राओं को Agra Public Group of Institutions के चेयरमेन महेश चंद शर्मा ने प्रोत्साहित किया तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं. विद्यालय के प्राचार्य डा. हरिओम त्रिवेदी ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया.

