आगरालीक्स …आगरा में बैठक में डीएम से अभद्रता करने के आरोप में बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान को शासन ने निलंबित कर दिया। उनका प्रमोशन भी रुक गया है। उन्हें ग्राम विकास मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है और विभागीय जांच शुरू हो गई है।
आगरा में नौ फरवरी को कैंप कार्यालय में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने विकास कार्यों क समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। आरोप है कि बैठक में बरौली अहीर के जिला विकास अधिकारी यानी बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान से नगला कली में नाला सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछना शुरू किया, इससे उनका व्यवहार बदल गया।
आरोप है कि बीडीओ ने डीएम भानु चंद्र गोस्वामी से अभद्रता की, गाली गलौज के साथ हाथापाई तक कर दी। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी खंदौली पंकज कुमार ने बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान के खिलाफ थाना रकाबगंज में मुकमा दर्ज कराया।
शासन ने बीडीओ को किया निलंबित
इस मामले में विशेष सचिव ग्राम्य विकास सुखलाल भारती का मीडिया से कहना है कि बीडीओ को निलंबित कर दिया है।