आगरालीक्स… अच्छी खबर…. आगरा में मार्च क पहले सप्ताह से मेट्रो दौड़ेगी, इस रूट पर चलेगी मेट्रो, रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने सुरक्षा के इंतजामों का निरीक्षण कर लिया है, एक दो दिन में कुछ शर्तों के साथ आगरा मेट्रो के संचालन के लिए अनुमति मिल जाएगी।
आगरा में मेट्रो के दो काॅरिडोर बनने हैं, इसमें से पहला काॅरिडोर ताजमहल से सिकंदरा के बीच बनेगा। इस पहले काॅरिडोर में ताजमहल से जामा मस्जिद तक छह किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक तैयार किया गया है। इसमें तीन एलिवेटेड और तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन हैं।
छह किलोमीटर के ट्रैक पर आगरा मेट्रो के संचालन के लिए रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने टीम के साथ निरीक्षण किया। ट्रैक, सिग्नल, बिजली की आपूर्ति, कंट्रोल रूम, टनल की संरक्षा के इंतजाम देखे। एक दो दिन में कुछ शर्तों के साथ आगरा मेट्रो के संचालन की अनुमति दे दी जाएगी।
आगरा में अब तक बने यह छह स्टेशन
ताज पूर्वी गेट
बसई
फतेहाबाद रोड
ताजमहल
आगरा फोर्ट
मनकामेश्वर मंदिर