आगरालीक्स …..आगरा में घरों के आगे खड़ी नौ कारों के साथ ही दुकानों में आग लगाने वाले युवक से पुलिस के साथ एलआईयू और एसटीएफ कर रही पूछताछ, ये कारण आ रहा सामने।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में मुरली विहार काॅलोनी है। गुरुवार रात 1.57 बजे एक युवक काॅलोनी में पहुंचा, उसने कार के कवर में लाइटर से आग लगाना शुरू कर दिया। एक के बाद एक नौ कारों में आग लगा दी, कारों में तोड़फोड़ करने के साथ ही दुकानों में भी आर लगा दी, आग लगने पर कई कारों में लगे सिक्योरिटी अलार्म बजने लगे। स्थानीय लोग बाहर निकल आए, उन्होंने सीसीटीवी चेक करने के बाद एक संदिग्ध को पकड़ कर पुलिस को सौपं दिया।
आग लगाने वाले जुबैर ने पुलिस को बताया यह कारण
पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम जुबैर बताया, 55 साल का जुबैर मूलरूप से लखनऊ का रहने वाला है। 30 साल पहले वह आगरा में सोफे का काम करता था, वह पानीपत में रहने लगा था और गुरुवार को पानीपत से आया था। रात ट्रेन से उतरने के बाद वह बापू नगर खंदारी अपने मित्र अब्दुल के घर पहुंचा, रात में ट्रांसपोर्ट नगर मं उसने शराब पी। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी के अनुसार, जुबैर ने ट्रांसपोर्ट नगर में शराब पी, यहां उसे आटो चालक मिला, उसने उसका मोबाइल और रुपये छीन लिए। दौरेठा में उसे छोड़ गया, वह मदद मांगने के लिए मुरलीविहार काॅलोनी में पहुंच गया। मकानों के दरबाजे खटखटाए लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इससे गुस्से में आकर उसने सिगरेट जलाने वाले लाइटर से घर के बाहर खड़ी कारों के कवर में आग लगाना शुरू कर दिया।
पायरोमेनिया की हो सकती है बीमारी
एसएन मेडिकल काॅलेज के मनोरोग विभाग के अध्यक्ष डाॅ. विशाल सिन्हा का कहना है कि जिन लोगों को पायरोमेनिया की बीमारी होती है उन्हें आग लगाने की इच्छा होती है। उन्हें पता होता है कि यह गलत है लेकिन उनके दिमाग में बार बार आग लगाने के विचार आते हैं। वह आग न लगाए तो बेचैनी होती है।