आगरालीक्स….. आगरा में हाॅट एयर बैलून राइड सांकेतिक रूप से शुरू हुई। छह लोगों ने पहली उड़ान भरी, 1500 फीट की ऊंचाई तक हाॅट एयर बैलून पहुंचा।
नवलपुर, कुबेरपुर के मैदान से हॉट एयर बैलून ने उड़ान भरी, पहले दिन 06 यात्रियों ने राइड की,हॉट एयर बेलून का संचालन इमो सिंह ने किया,जो देश के पहले हॉट एयर बैलून पायलट है। इसके साथ ही कैप्टन एम चौहान चीफ ऑफ स्टाफ भी सुरक्षा की दृष्टि से साथ में मौजूद रहे जिन्होंने इस आसमानी खूबसूरत सफर के बारे में बहुत बारीकी से सुरक्षा तथा राइड से संबंधित बैलून राइडर्स को जानकारी दी व ब्रीफ किया।
कैप्टन चौहान के अनुसार इस बेलून को उड़ाने में एलपीजी नाइट्रोजन का इस्तेमाल किया जाता है । इसमें एक बार में 06 से 07 लोग सवार हो सकते हैं हॉट एयर बैलून 05 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है लेकिन आगरा प्रतिबंधित क्षेत्र होने से 15 सौ से 02 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान की अनुमति है।आज पहले दिन बैलून लगभग 1500 फीट तक आसमान में गया, ताज महोत्सव- 2024 की ये पहली उड़ान कुबेरपुर के नवलपुर क्षेत्र से शुरू होकर ताजगंज नगला तल्फ़ी पर खत्म हुई, हॉट एयर बैलून के जमीन पर उतरते ही आसपास क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणजन कौतूहल में मौके पर पहुंचे और सेल्फी वीडियो बनाई, लोगों ने अपनी छतों पर चढ़ कर हॉट एयर बैलून की इस रोमांचकारी उड़ान का आनंद लिया।