यूपीलीक्स… दुखद…., गंगा स्नान के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली तालाब में गिरी, सात बच्चों सहित 15 की मौत।
एटा जिले के कहा गांव के रहने वाले लोग गंगा स्थान करने के लिए ट्रैक्टर ट्राॅली से जा रही थे। ट्राॅली में महिलाएं और बच्चे बैठै थे, ट्रैक्टर पर युवक बैठे हुए थे। शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्राॅली कासगंज के पटियाली दरियवागंज मार्ग पर पहुंची, यहां सड़क किनारे तालाब है। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राॅली तालाब में पलट गई।
सात बच्चों सहित 15 की मौत
चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, तालाब में पानी भरा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। तालाब से बच्चों के साथ ही अन्य लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सात बच्चों सहित 15 की मौत हो गई। बचाव कार्य चल रहा है।