मथुरालीक्स…. ब्रज में होली का गुलाल उड़ने लगा है, द्वारकाधीश मंदिर मथुरा में होली का डांढ़ा गाड़ा गया, यहां हर रोज रसिया गान होगा, जानें समय।
मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में शनिवार को पूर्णिमा के दिन होली का डाढ़ा, जिसे होलिका मैया का प्रतीक कहते हैं उसे गाड़ा गया। गुलाल डालने के साथ ही रसिया गायन शुरू हो गया। द्वारिकाधीश मंदिर में 25 मार्च तक हर रोज सुबह 10 से 11 बजे तक रसिया गान होगा, भक्त इसमें शामिल हो सकते हैं।