आगरालीक्स ..आगरा आए यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी देश का नंबर 1 प्रदेश होगा और आगरा मॉडल सिटी बनेगा, उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी प्रकरण में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी लेकिन यह भी ध्यान रखा जाएगा कि अधिकारियों का मनोबल न टूटे।
बुधवार को दोपहर एक बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस पहुंचे। फतेहपुर सीकरी में कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और उसके बाद थाने में बवाल को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से आधे घंटे बंद कमरे में वार्ता की, इसके बाद विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद प्रेसवार्ता में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया कि आगरा को मॉडल सिटी बनाना है, इसके लिए योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। फतेहपुर सीकरी प्रकरण में सख्त लहजे में कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीडन नहीं होने दिया जाएगा, प्रकरण के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
सेल्फी लेने में टूटा सर्किट हाउस के गेट का कांच
सर्किट हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड लगी हुई थी, कार्यकर्ता उनके मिलने के लिए बेकाबू हो गए और उनके साथ सेल्फी लेने की होड मच गई, इससे सर्किट हाउस के गेट का शीशा टूट गया। बमुश्किल कार्यकर्ताओं को नियंत्रित किया जा सका।
एसएन की जगह चले गए उत्कर्ष विलास
बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को एसएन मेडिकल कॉलेज आना था, वहां तैयारी चल रही थी, पुलिस फोर्स पहुंच चुका था। सर्किट हाउस से एसएन जाने के बजाय वे उत्कर्ष विलास चले गए, वहां वे भाजपा ब्रज प्रांत के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
Leave a comment