Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News: Two-day regional fruit, vegetable and flower exhibition held at Taj View Garden, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Two-day regional fruit, vegetable and flower exhibition held at Taj View Garden, Agra…#agranews

384

आगरालीक्स…संडे को कुछ अच्छा देखना है तो ताज व्यू गार्डन में लगी प्रदर्शनी देख आइए. फूलों और सब्जियों से सीता माता को हाथ जोड़ते हुए हनुमान, पक्षी गरुड एवं मोर, मगरमच्छ, कछुआ…देखकर दिल हो जाएगा खुश

राजकीय उद्यान ताज व्यू गार्डन, आगरा प्रांगण में आयोजित होने वाली दो दिवसीय मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारम्भ आज शनिवार को रितु माहेश्वरी, आयुक्त आगरा मण्डल, आगरा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी आगरा के साथ किया गया। इसी के साथ ही प्रदर्शनी जनसामान्य के अवलोकन के लिए खोल दी गई। मंडलायुक्त महोदया ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मंडल से आये कृषक प्रतिभागियों द्वारा लगाई गई स्टालों पर विभिन्न प्रजाति के फूलों और सब्जियों को देखा। इसी के साथ ही विभिन्न संस्थानों द्वारा विकसित नवीनतम कृषि उत्पादन तकनीकी यथा गमलों से शाकभाजी का उत्पादन तथा आधुनिक प्रसंस्करण विधियों का भी अवलोकन भी किया। बीच मैदान पर फूलों और सब्जियों से सीता माता को हाथ जोड़ते हुए हनुमान, पक्षी गरुड एवं मोर, मगरमच्छ, कछुआ, आगरा मेट्रो और आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट इत्यादि सुंदर आकृतियों में सजाया गया।

अवलोकन उपरांत मुख्य मंच पर मंडल आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदर्शनी की स्मारिका का विमोचन किया गया। प्रदर्शनी में मण्डल के विभिन्न जनपदों के औद्यानिक गतिविधियों से जुडे हुए 08 प्रगतिशील कृषकों (अनिरुद्ध सिंह, आगरा, ड्रिप से ब्रोकली और टमाटर की खेती, वीरेंद्र सिंह शमशाबाद खरीफ के मौसम में गोभी की खेती, सुजाता सिंह फिरोजाबाद नवीनतम तकनीकी से मशरूम उगाने, धर्मेंद्र सिंह फिरोजाबाद नवीनतम तकनीक से टमाटर की खेती, मोहन सिंह वर्मा मथुरा ग्रीन हाउस से खीरा उगाने, जगदीश सारस्वत मथुरा फूलों की खेती, देवेंद्र सिंह मैनपुरी नवीनतम तकनीक से फूलों की खेती और वीरेंद्र सिंह फिरोजाबाद को नवीनतम तकनीक से उन्नतशील सब्जी की खेती) के लिए शाल एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी में आये प्रतिभागियों और जनसामान्य को सम्बोधित करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि इस वर्ष मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी को ताज महोत्सव के अंतर्गत शामिल किया गया है जिसका उद्देश्य ताज महोत्सव में आने वाले लोगों को इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियां के फल एवं सब्जी के साथ-साथ उन्नत तकनीकी से खेती करने के तरीकों के प्रति जागरूक बनाना है। इस आयोजन के लिए यमुना व्यू गार्डन को इसलिए चुना गया क्योंकि ताजमहल और आगरा किला के बीच में पर्यटन की दृष्टि से यह उपयुक्त स्थान है जिसे विख्यात करने की जरूरत है। मंडल आयुक्त ने कहा कि इस बार प्रदर्शनी में पहली बार नई श्रेणी में प्राइवेट सोसाइटियों को भी शामिल किया गया है।

मंडल आयुक्त ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। यहाँ खेती के साथ बागवानी में भी अच्छे उत्पादन और कमाई की संभावनाएं हैं। बागवानी फसलों की खेती व्यावसायिक रूप से करने से किसानों की आमदनी आसानी से बढ़ाई जा सकती है। इस आयोजन के माध्यम से हमारा प्रयास है कि लोग बागवानी के प्रति जागरूक हो और ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक फलों एवं सब्जियों का उत्पादन करें। प्राकृतिक फल और सब्जियां हमारे सेहत के लिए लाभदायक होती हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों की छतों या आसपास खाली जगह पर एक छोटी सी बागवानी या हरा-भरा बनाने का प्रयास जरुर करें ताकि हमारा पर्यावरण हमेशा स्वच्छ रहे। अंत में मंडलायुक्त ने राजकीय उद्यान ताजव्यू गार्डन में प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने हेतु मण्डल से आने वाले कृषकों, उद्यानपतियों का अभार प्रकट करते हुए सभी को शुभकामनायें दी।

इस वर्ष प्रदर्शनी में कुल 492 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग करके 1783 प्रदर्श लगाये हैं। आयोजन के समापन अवसर पर प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही इस वर्ष प्रत्येक वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विजेताओं को विशेष पुरस्कार दिया जायेगा। प्रदर्शनी जनसमान्य के अवलोकन हेतु 25 फरवरी को प्रातः 08:00 बजे से सांय 07:00 बज तक खुली रहेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 21st June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: The divine play of Shri Krishna’s birth resonated during Srimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लॉयर्स कॉलोनी राधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Spurious ghee was being made from refined oil in Tundla; the FSDA seized 34 tins of ghee…#tundala

आगरालीक्स…आगरा से सटे टूंडला में रिफाइंड से बन रहा था नकली घी....

आगरा

Agra Live News: A grand play based on the life of Dr. Hedgewar will be staged at Sursadan in Agra on Sunday…#agranews

आगरालीक्स…संडे को आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार के ऊपर महानाट्य....

error: Content is protected !!