आगरालीक्स…आगरा में वन विभाग की टीम पर लाठी—डंडों से हमला. वीडियो में देखें कैसे बुरी तरह से पीट रहे लोग, वन दरोगा सहित पांच वनकर्मी घायल
आगरा में वन विभाग की टीम पर हमले की घटना सामने आई है. बासौनी थाने के गांव डाल का पुरा में शनिवार को ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया. लोगों ने बुरी तरह से लाठी डंडों से वन कर्मियों की पिटाई कर डाली. हमले में वन दरोगा सहित पांच वनकर्मी घायल हुए हैं. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले का वीडियो वायरल हुआ है.
घटना गांव डाल का पुरा की है. बताया जाता है कि यहां ग्रामीण चंबल में मछली पकड़ रहे थे. सूचना पर वन दरोगा टीम के साथ उन्हें पकड़ने के लिए गए थे लेकिन यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया और लाठी डंडों से बुरी तरह से पीट डाला.