आगरालीक्स…आगरा में नहर बाईपास पर फिर हुआ एक्सीडेंट. बाइक सवार युवक की मौत. एक दिन पहले हुए हादसे में दूसरी महिला की भी मौत
आगरा में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. थाना ताजगंज के नहर बाईपास पर 24 घंटे के अंदर दूसरा एक्सीडेंट हो गया. आज एक बाइक सवार युवक को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया, बाइक सवार की मौत हो गई. हादसों के चलते लोगों में आक्रोश हैं और उन्होंने यहां से डंपरों के निकलने पर आपत्ति जताई है.
शनिवार सुबह करीब 10 बजे ताजगंज क्षेत्र के शमसाबाद दिगनेर नहर की पुलिया के पास एक डंपर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. मृतक का नाम जोगेंद्र सारस्वत निवासी हाथरस बताया गया है.
एक दिन पहले हुए हादसे में दूसरी महिला की भी मौत
वहीं शुक्रवार दोपहर को डंपर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की पत्नी और भाभी की भी मौत हो गई है. ताजगंज के रहने वाले ये लोग किरावली गमी में जा रहे थे. नहर में पीछे से आए डंपर ने इन्हें चपेट में ले लिया. बाइक चला रहा युवक नहर में जा गिरा जबकि इसकी पत्नी और भाभी डंपर की चपेट में आ गईं. पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि देर रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है.