आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल, अरतोनी में लगी विज्ञान व कला प्रदर्शनी. बच्चों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन
आगरा पब्लिक स्कूल, अरतोनी द्वारा आज विज्ञान व कला की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनी में हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि विषयों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा विभिन्न खेलों और खान-पान की स्टाल लगायी गई.

कार्यक्रम का शुभारंभ Agra Public Group of Institutions के चेयरमैन महेश चंद शर्मा, वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा व सेक्रेट्री अनिकेत शर्मा व रिचा शर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभागी विधार्थियों के द्वारा बनाये गए विभिन्न मॉडलों की सराहना की तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराधा शर्मा, रिचा चौधरी, अमित चौधरी, शीला बहल व सभी शिक्षकों व विधार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा. विद्यालय के प्राचार्य डा. विक्रम सिंह ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया.