आगरालीक्स… आगरा में स्पोटर्स इंजरी पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। पुष्पांजलि हॉस्पिटल में 30 अप्रैल को होने जा रही कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए डॉ रवि सभरवाल ने बताया कि खेलकूद और एक्सीडेंट में घुटनों में अंदरूनी चोट लग जाती है। अक्सर लोग इसका इलाज नहीं कराते हैं और बाद में परेशानी होती है। लेकिन अब इस तरह की चोट का इलाज दूरबीन विधि से किया जा सकता है। इसके लिए 30 अप्रैल को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में आगरा आॅर्थोपेडिक सोसायटी द्वारा लाइव वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, इसमें विशेषज्ञ स्पोटर्स इंजरी के इलाज की अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी देंगे। इस दौरान डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ, (अतुल नर्सिंग होम) डॉ गौरव राजपाल, डॉ संजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
Leave a comment