आगरालीक्स… गेहूं खरीद एक मार्च से शुरू होगी। किसानों को कराना होगा पंजीकरण। न्यूतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है।
एफसीए, यूपीजीओवी डॉटइन वेबसाइट पर पंजीकरण जरूरी
आगामी एक मार्च से गेहूं खरीद शुरू हो रही है। इस बार जिन किसानों का एफसीए, यूपीजीओवी डॉट इन वेबसाइट पर पंजीकरण होगा, केवल उनका ही गेहूं खरीदा जाएगा। इसमें बिचौलियों का कोई हस्तक्षेप नहीं हो सकेगा।
खाता आधार से लिंक होगा उसी पर भुगतान
किसानों को खाता नंबर से अपना पंजीकरण कराना होगा, जिस खाते में आधार कार्ड लिंक होगा, उसी खाते में ऑनलाइन भुगतान होगा।
गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विटंल
गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विटंल निर्धारित किया गया है। इस वर्ष समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। ई-पॉश मशीनों के माध्यम से बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी। तौल से पहले बांट-माप एवं इलेक्ट्रॉनिक कांटे का सत्यापन कराया जाएगा। गेहूं भंडारण गोदामों और सभी क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग की जाएगी।