आगरालीक्स …आगरा के गुलाब बैंड वाले के तीन वर्षीय नाती के अपहरण का हल्ला मच गया, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, दो घंटे बाद पुलिस को मासूम मिल गया।
कोतवाली थाने के पास कटरा जीवनदास निवासी गुलाब बैंड संचालक मोहम्मद शरीफ का पांच वर्षीय नाती आरिश सिंधी बाजार के पास एक स्कूल में पढ़ता है। सोमवार दोपहर बारह बजे उनकी पुत्रवधू अलीना छोटे बेटे तीन वर्षीय जुनैद को साथ लेकर आरिश को लेने स्कूल गई थीं। तीन भी उनके साथ था। रास्ते में पिता इमरान को आरिश के साथ आता देख जुनैद मां का हाथ छुड़ा भागने लगा। इमरान रिक्शे पर होने के कारण आगे निकल गए, जुनैद भीड़ में गुम हो गया।
अलीना काफी देर बेटे को तलाशती रहीं। फड़ लगाने वाली महिला नसीमा ने जुनैद के हुलिए से मिलते-जुलते बच्चे को एक युवक द्वारा उठा ले जाने की जानकारी दी। इससे बाजार में अपहरण का हल्ला मच गया। परिजन थाने पर जुट गए। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शी महिला से मिली जानकारी पर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस टीमें बाजार में मासूम की तलाश में जुट गई।
दोपहर ढाई बजे सेव का बाजार में जुनैद को भटकता देख सब्जी की ठेल लगाने वाला उसे चौकी पर छोड़ आया। मासूम के मिलने का पता चलने पर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। सीओ कोतवाली राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया बच्चे को मां-बाप के सुपुर्द कर दिया है।
Leave a comment