Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा DBRAU, Agra 89th Convocation : Dr. Prachi Gupta honored golden girl, Governor reaches Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

DBRAU, Agra 89th Convocation : Dr. Prachi Gupta honored golden girl, Governor reaches Agra #agra

197

आगरालीक्स…. आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बेटियों का परचम लहराएगा, छात्राओं को 91 और छात्रों को केवल 29 मेडल मिलेंगे। गोल्डन गर्ल बनेंगी डॉ. प्राची गुप्ता, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आगरा पहुंची।


आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय का 89 वां दीक्षांत समारोह मंगलवार पांच मार्च को स्वामी विवेकानंद परिसर, खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि वैज्ञानिक तथा प्रौद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डा. एन. कलैसेल्वी होंगी। समारोह में में मेधावियों विद्यालयों को 120 पदक दिए जाएंगे। इनमें से 105 स्वर्ण और 15 रजत पदक होंगे। छात्राओं ने कुल 91 पदक प्राप्त किए हैं, जो 75.6 प्रतिशत है। इनमें से 78 स्वर्ण और 13 रजत हैं। वहीं छात्रों को कुल 29 पदक मिलेंगे, जो 24.4 प्रतिशत हैं। इनमें से 27 स्वर्ण और दो रजत पदक हैं।
इसमें 1,36,833 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएंगी। 97 पीएच. डी. और चार डी. लिट. उपाधि भी दी जाएंगी। उपाधियां डिजिलॉकर में अपलोड कर दी गई हैं।


डॉ. प्राची गुप्ता बनेगी गोल्डन गर्ल
आगरा के कमला नगर की रहने वाली डॉ. प्राची गुप्ता गोल्डन गर्ल बनेंगी। एसएन की 2018 बैच की डॉ. प्राची गुप्ता के पिता सीए रविंद्र नाथ गुप्ता और मां संगीता गुप्ता हैं, उनके भाई एमबीबीएस कर चुके हैं। उन्हें 10 मेडल दिए जाएंगे।
डॉ. प्राची गुप्ता को मिलेंगे 10 मेडल
डॉ. बीसी पंत स्वर्ण पदक
अखिल भारतीय महिला परिषद आगरा शाखा स्वर्ण पदक
बक्ले स्वर्ण पदक
डॉ. जैतिंदर नाथ हाजरा स्वर्ण पदक
डॉ. टुकी राम एल्हेन्स स्वर्ण पदक
तुलसा देवी स्मृति स्वर्ण पदक
माधुरी देवी श्रीवास्तव स्मृति स्वर्ण पदक
ब्रजनंदन चौबे स्मृति स्वर्ण पदक
पवन गर्ग स्वर्ण पदक
प्रो. सुखवीर प्रसाद जैन एवं शकुंतला जैन स्वर्ण पदक।


कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण
प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास कराया जाएगा। इनमें खंदारी परिसर में छात्र परिषद भवन, नवग्रह वाटिका व आरोग्य वाटिका, विश्वविद्यालय आरोग्य केंद्र, बेसिक विज्ञान विभाग में सौर ऊर्जा संयंत्र, प्रधानमंत्री कौशल विकास कंप्यूटर लैब, कुलाधिपति निलयम, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में पर्यावरण विज्ञान प्रयोगशाला, लेक्टर कैप्चरिंग फेसिलिटी सेंटर, पालीपाल पार्क परिसर में के.एम. मुंशी अभिलेख धरोहर संग्रहालय व शोध केंद्र, छलेसर परिसर मेंं सौर ऊर्जा संयंत्र, महाराणा प्रताप छात्रावास, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का शिलान्यास शामिल हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!