Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Agra News: Along with Agra City, now the localities and settlements of Agra will also be smart…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Along with Agra City, now the localities and settlements of Agra will also be smart…#agranews

175

आगरालीक्स…आगरा सिटी के साथ अब आगरा के मोहल्ले और बस्तियां भी होंगी स्मार्ट. आज आगरा की पहली स्मार्ट बस्ती की हुई घोषणा. जानिए क्या—क्या होंगे काम

अब आगरा सिटी के साथ-साथ आगरा के मोहल्ले और बस्तियां भी स्मार्ट होंगी। इसके लिए नगर निगम आगरा ने स्मार्ट बस्ती योजना शुरू की है। सोमवार को महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने पंचशील बगीची, नगला अजीता में आगरा की पहली स्मार्ट बस्ती का शिलान्यास किया। पंचशील बगीची में महापौर का क्षेत्रीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। यहां पर उन्होंने स्मार्ट बस्ती योजना के कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जब मैं चुनाव से पहले यहां पर आई थी तो नगला अजीता के लोगों से वादा करके गई थी कि आपके वार्ड का विकास करूंगी। जैसा कि चुनाव से पहले वादा किया था, अब वह पूरे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब नगला अजीता भी विकास कार्यों से चमक उठेगा।

उन्होंने कहा कि जब पूरा आगरा स्मार्ट हो रहा है, तो हमने शहर बस्तियों को भी स्मार्ट करने की योजना बनाई। अब आगरा की सभी बस्तियों में स्मार्ट बस्ती योजना के अंतर्गत विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें पार्क के सौंदर्यीकरण, सड़कों के निर्माण और प्रकाश की व्यवस्था जैसे विभिन्न कार्य किए जायेंगे। स्मार्ट बस्ती योजना की शुरूआत नगला अजीता से शुरू की गई है। स्मार्ट बस्ती योजना सिर्फ यहीं नहीं रुकेगी बल्कि शहर में धीरे-धीरे अन्य बस्तियों को भी स्मार्ट बस्ती बनाया जाएगा। महापौर ने कहा कि स्मार्ट बस्ती जैसी अनूठी योजना को पहली बार आगरा में शुरू किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि स्मार्ट बस्ती बनाने से हमारा तात्पर्य है कि बस्तियों में पक्की सड़क हो, नालियां हों, पीने की पानी की सुविधा हो, प्रकाश की उचित व्यवस्था हो, बिजली की लाइन बिछी हो, यदि कोई पार्क हो तो उसमें विकास कार्य हों। साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था हो। जैसे कॉलोनियों में सुविधाएं होती हैं, ठीक वैसी ही लगभग सभी सुविधाएं स्मार्ट बस्ती में भी हो।

नगला अजीता में स्मार्ट बस्ती योजना के तहत महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने विभिन्न सड़कों पर सुधार कार्य, नगला अजीता के मुख्य मार्ग पर सड़क के विकास कार्य, जय शिव स्वीट्स से गंगा देवी के मकान तक विभिन्न सड़कों के विकास कार्य, नगला अजीता में मुख्य मार्ग पर स्थित पानी की टंकी स्थित पार्क व बगीची को विकसित करने का कार्य, मकान नं. 640 और 662 के सामने पानी की टंकी पार्क को विकसित करने का कार्य सहित विभिन्न सड़कों के विकास कार्य और नगला अजीता के पंचायत घर का निर्माण कार्य करने का शिलान्यास किया।

टुकड़ों में हुए विकास से होती है परेशानी
महापौर ने कहा कि स्मार्ट बस्ती योजना के तहत सबसे पहले क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की पहचान की जाएगी। इसके बाद सभी विकास कार्यों की जरूरतों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और इसके बाद सभी विकास कार्य एक साथ कराए जाएंगे। जिससे कि पूरी बस्ती का कायाकल्प हो जाए। उन्होंने कहा कि टुकड़ों में होने वाले विकास कार्यों से क्षेत्रीय लोगों को भी परेशानी होती है, बार-बार सड़के बनाई और खोद दी जाती हैं। इससे आमजन को आवागमन में भी परेशानी होती है।

स्मार्ट बस्ती के स्मार्ट नागरिक भी बनें
महापौर ने इस दौरान क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत पूरा आगरा स्मार्ट हो रहा है, इसी क्रम में बस्तियां भी स्मार्ट होंगी तो इन बस्तियों की जनता भी स्मार्ट बनेगी। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से कहा कि सभी लोग कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें, जिससे कि आपकी बस्ती स्वच्छ रहे। कोई भी समस्या हो तो नगर निगम द्वारा शुरू की जा रही ऑनलाइन सुविधाओं का फायदा लें। उन्होंने कहा स्मार्ट बस्तियों में शिकायत पेटिका भी लगाई जाएंगी, जिसमें क्षेत्रीय लोग अपनी शिकायत को लिखकर हमारे पास भेज सकेंगे।

स्मार्ट सिटी में होंगे यह कार्य
पक्की नालियां बनाई जाएंगी
पक्की सड़कें बनाई जाएंगी
पानी की पाइपलाइन बिछाई जााएगी
प्रकाश की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी
यदि कोई पार्क है तो उसका विकास किया जाएगा
साफ-सफाई का ध्यान रखा जाएगा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Women and children in Agra aware about climate change…#agranews

आगरालीक्स…पौधे लगाएँ, पानी व्यर्थ न बहाएँ, वाहन और एसी जरूरत पड़ने पर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

आगरा

Agra Live News: ‘Gandhar Valay Vidhan’ commenced at the Shanti Sabhagar in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांति सभागार में शुरू हुआ गणधर वलय विधान. पहले दिन...

आगरा

Agra Live News: Metro services to ISBT in Agra are set to launch soon; preparations are in the final stages…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जल्द आईएसबीटी तक शुरू होने जा रही है मेट्रो. तैयारियां...

error: Content is protected !!