आगरालीक्स…आगरा में सीएम योगी ने मेट्रो में सफर कर ताजमहल को निहारा। साथ में बैठे जनप्रतिनिधि भी खुशी से झूमे। जानें सीएम ने विजिटर बुक में क्या लिखा..
आगरा के विकास का एक और स्वर्णिम पन्ना

आगरा के इतिहास में आज एक और विकास का स्वर्णिम पन्ना लिख गया। आगरा मेट्रो का आज पीएम मोदी ने वटन दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया।
होली से पहले आगरावासियों को तोहफाः सीएम
सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि आगरा में मेट्रो के संचालन से ब्रजवासियों और पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। आगरा के लोगों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए मेट्रो जरूरी थी। उन्होंने बताया कि आगरा को होली से पहले तोहफा मिला है।
सीएम के साथ इन्होंने किया सफर
सीएम ने इसके बाद ताजमहल मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में सफर किया। सीएम ने साथ में बैठे केंद्रीय कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक रानी पक्षालिका सिंह के साथ ताजमहल को निहारा। इस दौरान सभी के चेहरे से खुशी झलक रही थी।
सीएम ने विजिटर बुक में लिखी शुभकामनाएं
सीएम योगी ने मेट्रो के सफर के बाद विजिटर बुक में आगरा मेट्रो को लिखकर अपनी शुभकामनाएं दीं ।