Friday , 30 October 2026
Home बिगलीक्स UP CM Yogi Adityanath stay 7 hours in Agra on 7th May, Start clean up mission from Agra
बिगलीक्स

UP CM Yogi Adityanath stay 7 hours in Agra on 7th May, Start clean up mission from Agra

153

आगरालीक्स.. आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ सात घंटे रहेंगे, वे यहां सुबह 10 बजे आ जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा से क्लीन यूपी अभियान शुरू करेंगे। वे यहां निरीक्षण करेंगे और इसके बाद समीक्षा बैठक करेंगे। शाम को भाजपा नेताओं से मिलने के बाद शाम पांच बजे चले जाएंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ सात मई रविवार को सुबह 10 बजे आगरा आ जाएंगे। यहां वे सबसे पहले क्लीन यूपी की शुरूआत करेंगे, इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज जाएंगे। यहां वे इलाज और साफ सफाई देखेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ मलिन बस्तियों में भी जाएंगे, वहां भी वे सफाई व्यवस्था देखेंगे।
करेंगे निरीक्षण

IMG-20170506-WA0018

सीएम योगी आदित्यनाथ ग्रेहू क्रय केंद्र और रबर चेकडैम का निरीक्षण करेंगे। वे स्कूल और थाने भी देख सकते हैं। वे कहां जाएंगे और किस जगह का निरीक्षण करेंगे, इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
दो लाख के चेक
शुक्रवार को एटा में हुए हादसे में आगरा के डौकी के नगरिया के 15 लोगों की मौत हो गई थी। ये सभी डीसीएम से लगून के बाद एटा के जलेसर से लौट रहे थे, रास्ते में डीसीएम अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे के 15 म्रतकों के परिजनों को सीएम योगी आदित्यनाथ दो दो लाख की आर्थिक सहायता देंगे, गंभीर घायलों को 50 50 हजार और सामान्य घायलों को 25 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्हें आगरा आने के लिए कहा गया है।
विधायकों के साथ करेंगे बैठक
सीएम योगी आदित्यनाथ मंत्री और विधायकों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे, यह बैठक एक घंटा चल सकती है।
अधिकारियों केि साथ समीक्षा बैठक
इसके बाद वे कमिश्नरी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, इसमें वे आगरा को बेहतर बनाने और कार्ययोजनाओं पर चर्चा करेंगे।
शाम पांच बजे चले जाएंगे वापस
समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ताओं संग मुलाकात करेंगे और इसके बाद शाम पांच बजे वे चले जाएंगे। आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण की तैयारियां चल रही हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 07 मई (रविवार) को अमौसी एयरपोर्ट से पूर्वाह्न 10.25 पर खेरिया एयरपोर्ट, पर पधारेंगे। वे 10.45 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर 11 बजे स्थानीय भ्रमण हेतु प्रस्थान करेगें। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक स्वच्छता कार्यक्रम, मेडिकल कालेज व मलिन वस्तियों में सफाई कार्य, गेहूॅ क्रय केन्द्र का निरीक्षण एवं रबर डैम का भ्रमण करेगें।
अपराह्न 12.40 बजे सर्किट हाउस लौटकर अपराह्न 12.45 से 1.45 तक मा0 मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण के साथ बैठक करने के पश्चात् अपराह्न 1.55 बजे मण्डलायुक्त कार्यालय सभा कक्ष पहुंचेगें वहां अपराह्न 02 बजे से 04 बजे तक आगरा मण्डल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक करेंगे। अपराह्न 04 बजे से 05 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अपराह्न 05 बजे खेरिया एयरपोर्ट, के लिए प्रस्थान करेगें। मा0 मुख्यमंत्री 5.20 बजे राजकीय वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Man send compromised video of wife to his friends

आगरालीक्स आगरा में पति ने पत्नी के अश्लील वीडियो मित्रों के भेजे,...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह से ठंडी हवा चल रही है, जानें मौसम...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 30th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 30 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ बैंक की कमी...

बिगलीक्स

Agra News: Video Call to saw Karwachauth Moon in Agra

आगरालीक्स …आगरा में करवाचौथ पर बादलों की ओट में चांद छिपा रहा...

error: Content is protected !!