आगरालीक्स…सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बेटे को जन्म. फैंस ने कहा— Legends Never Die
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी आज मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है. बलकौर सिंह ने अपने नन्हे बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘शुरीादीप को चाहने वाली लाखों करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है. भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ्य है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं.’
फैंस बोले Legends Never Die
इस खबर के सामने आने के बाद से सिद्धू मूसेवाला के फैंस में उत्साह फैल गया है. उन्होंने Legends Never Die के हैशटैग के साथ मूसेवाला को याद किया है. इसके अलावा लेजेंड्स आर बैक नाम से भी हैशटैग सोशल मीडिया पर रन कर रहा हे. इधर बेटे को जन्म देने से हवेली में फिर से जश्न का माहौल है. सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म देने के लिए आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल किया है.