Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra News: This time voters above 100 years of age will also vote in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: This time voters above 100 years of age will also vote in Agra…#agranews

186

आगरालीक्स…आगरा में इस बार 100 साल से अधिक उम्र के मतदाता भी करेंगे वोट. तजुर्बेकार हाथों से लिखेंगे इतिहास. जानें आगरा में कितने हैं 100 प्लस के मतदाता

बुजुर्ग मतदाताओं का रिकॉर्ड भी चौंकाने वाला
लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी द्वारा मतदाताओं का जो डाटा तैयार किया है, उसमें परदादा-परदादी, नाना-नानी के उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं का रिकॉर्ड भी जारी किया गया है, जो चौंकाने वाला होने के साथ दिलचस्प भी है।

आगरा में 100 प्लस बुजुर्ग मतदाता है 375
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आगरा संसदीय सीट (सु.)के बुजुर्ग मतदाताओं का जो आंकड़ा जारी किया है, उसमें 85 से 100 वर्ष आयु वर्ग के 9189 मतदाता हैं। सबसे खास है कि 100 प्लस पार करने वाले मतदाताओं की संख्या 357, जो राजनितिक दुनिया के अपने अनुभवों का निश्चित तौर पर भंडार होंगे। वहीं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या भी 7193 है।

फतेहपुर सीकरी में 100 प्लस मतदाता सिर्फ 147
इसी प्रकार फतेहपुरसीकरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 85 से 100 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5887 तथा 100 प्लस मतदाताओं की संख्या 147 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 13007 है।

बुजुर्ग मतदाता घर बैठे डाल सकेंगे वोट
बुजुर्गों के लिए फार्म-12 डी अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के अंदर संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ घर-घर जाकर 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को उपलब्ध कराएंगे। भरा हुआ फॉर्म- 12डी प्राप्त किया जाएगा। फॉर्म-12डी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहां से इसे डाउनलोड करके भरकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में जमा कराया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Fire breaks out at a thermocol factory in Dhandhupura, Tajganj, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास थर्माकोल फैक्ट्री में लगी आग. काले धुएं...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

आगरा

Obituaries of Agra on 19th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at the Radhakrishna Temple in Agra’s Lawyers Colony#agranews

आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर रील्स, स्टेटस ने लोगों को अपने वास्तविक लक्ष्य से...

error: Content is protected !!