Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra Lok Sabha Seat: SP’s Rajbabbar won elections in 1999 and 2004…#agranews
आगरा

Agra Lok Sabha Seat: SP’s Rajbabbar won elections in 1999 and 2004…#agranews

164

आगरालीक्स…आगरा के वाशिंदे अपना नुमाइंदा चुनने में कोई हिचक नहीं करते। वर्ष 1999 में सपा के राजबब्बर को चुना और दो बार लोकसभा में भेजा…

राज को रास आई आगरा की राजनीति
आगरा में वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव हुए तो भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा चुके भगवान शंकर रावत पर ही दांव खेला, जबकि समाजवादी पार्टी ने आगरा से फिल्म अभिनेता से राजनीति में अपने पैर जमा चुके राजबब्बर को चुनाव मैदान में उतारा।

राजबब्बर को 288558 मत, रावतजी को 175576
चुनाव में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर हुई लेकिन बाद में सपा के राजबब्बर बढ़त बनाते चले गए। राजबब्बर 288558 मत लेकर विजयी रहे, जबकि भाजपा के भगवान शंकर रावत को 175576 मत प्राप्त हुए।
नई सदी राज का मुकाबला फतेहपुरिया से हुआ

नई सदी का पहला लोकसभा चुनाव वर्ष 2004 में हुआ, जिसमें समाजवादी पार्टी ने राजबब्बर पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा लेकिन भाजपा ने अपने प्रत्याशी को बदलते हुए मुरारीलाल फतेपुरिया को कमल के चुनाव चिह्न से मैदान में खड़ा कर दिया। सपा के राजबब्बर को एक बार फिर अपना नुमाइंदा चुना, उन्हें 243094 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके फतेपुरिया 185712 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

दस साल के कुछ प्रमुख घटनाक्रम
-भारत में वर्ष 1999 में भारतीय हवाई जहाज का आतंकी अपहरण कर कंधार ले गए। तीन आतंकियों के बदले बंधको को छुड़ाया गया।
-इसी साल भारतीय फ्लाइट लैफ्टीनेंट नचिकेता आठ दिन बाद पाकिस्तान की कैद से रिहा।
-कारगिल युद्ध- भारतीय सेना को कारगिल में पाकिस्तानी सेना से आपरेशन विजय चलाना पड़ा।
-वर्ष 2000 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत की यात्रा पर आए। इसी साल उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों का गठन किया गया। भारत की जनसंख्या भी एक अरब के पार हुई।
-वर्ष 2001- आगरा में भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति मुशरर्फ के बीच शिखर वार्ता। गुजरात के भुज में भूकंप से भारी तबाही। तहलका के टेप कांड। वर्ष 2002 डा. अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति चुने गए। गोधरा कांड के बाद गुजरात में दंगे हुए। 2003 एनसीए और एफएफओ का गठन हुआ। गोयना से अंतरिक्ष में सफल प्रेक्षपण। वर्ष 2004 एनडीए सरकार की हार। कांग्रेस के डा. मनमोहन सिंह पीएम बने। कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। केदारनाथ में जल प्रलय।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra

आगरालीक्स…आजकल घूमने और समय बिताने के लिए लोग जा रहे तीर्थ स्थल…तीर्थ...

आगरा

Agra Live News: Farmers sat in front of the car of Minister-in-charge Bhupendra Singh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…मंत्री जी आलू ने कंगाल कर दिया है…आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र...

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

आगरा

Agra Live News: Fire breaks out at a thermocol factory in Dhandhupura, Tajganj, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास थर्माकोल फैक्ट्री में लगी आग. काले धुएं...

error: Content is protected !!