आगरालीक्स…आगरा में गर्मी का अभी से ये हाल तो आगे क्या होगा. 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा तापमान. आफिस, घरों में चलने लगे एसी…जानें मौसम का अपडेट
आगरा में भीषण गर्मी का अभी से ये हाल है तो मई और जून में क्या होगा…ये कहना है आगरावासियों का. होली के बाद से आगरा में तापमान तेजी से बढ़ा है. दिन के समय झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है. आज दोपहर को धूप का तेज इतना अधिक था कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. दोपहर को पंखों की हवा गर्म होने लगी है. ऐसे में आफिसों के साथ घरों में भी एसी चलना शुरू हो गए हैं. दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ा है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 मार्च को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी. हालांकि 30 मार्च को बूंदाबांदी के आसार हैं. अगर बारिश होती है तो तापमान में कुछ कमी आएगी.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 27/03/24) 38.4
Departure from Normal(oC) 3.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/03/24) 20.2
Departure from Normal(oC) 2.1