आगरालीक्स …आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल की मौजूदगी में उनके बेटे रामेश्वरी चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। रोचक हुआ मुकाबला। ( Agra Loksabha Election 2024 )
आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभ सीट से भाजपा ने राजकुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है, उन्होंने 2019 में रिकॉर्ड मत से जीत दर्ज की थी। इस सीट पर फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे भाजपा नेता रामेश्वर चौधरी दावेदारी कर रहे थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली। इस पर उन्होंने फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में सभाएं शुरू कर दी, रैली भी निकाली। लोगों का मन जानने के लिए चौधरी रघुनाथ सिंह डिग्री कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित किया।
निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे
होली मिलन समारोह में भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल भी शामिल हुए, उनकी मौजूदगी में रामेश्वर चौधरी ने कहा कि उन्होंने और उनके पिता ने क्षेत्र के लिए बहुत काम किया है। लेकिन भाजपा ने जिसे टिकट दी वह क्षेत्र में आता नहीं है उसके खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता जानर्दन का आदेश माना जाएगा, राजकुमार चाहर की टिकट नहीं काटी गई तो निर्दलीय चुनाव लड़ा जाएगा।
रोचक होगा मुकाबला
आगरा फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा से राजकुमार चाहर, बसपा से रामनिवास शर्मा और कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार हैं। चौधरी रामेश्वर के निर्दलीय चुनाव लड़ने से फतेहपुर सीकरी सीट का मुकाबला रोचक हो जाएगा।