कोलकातालीक्स…पूर्वी मिदनापुर में एनआईए की टीम पर हमला। टीएमसी नेता के घर पर छापेमारी के दौरान भीड़ का पथराव, कार क्षतिग्रस्त
बम विस्फोट के मामले में जांच को पहुंची थी टीम
एनआईए की टीम पूर्वी मिदनापुर के भूपतिनगर में एक टीएमसी नेता के घर वर्ष 2022 में हुए बम विस्फोट के मामले में आज सुबह करीब पांच बजे जांच के लिए पहुंचे थे। टीम के पहुंचने के कुछ देर में ही भीड़ एकत्रित हो गई और उग्र भीड़ ने एऩआईए की टीम ने पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।
पुलिस ने पर्याप्त फोर्स उपलब्ध नहीं कराया, मुकदमा
एनआईए अधिकारी द्वारा इस मामले में कहना है कि पुलिस को छापे के बारे में सूचना उपलब्ध कराई थी लेकिन उसने पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई। एनआई ने इस बारे में मुकदमा भी दर्ज कराया है।