आगरालीक्स …( Agra Video News ) आगरा में कुत्तों को लेकर विवाद कम नहीं हो रहे हैं। बेसहारा कुत्तों को घर पर पालने पर पड़ोसियों ने किया विरोध, कुत्तों की गंदगी और काटने से परेशान होकर घर बेचने के लगाए पोस्टर। वीडियो
आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी में एक रिटायर सीनियर सिटीजन बेसहारा कुत्तोंं की मदद कर रहे हैं, वे उन्हें अपने घर पर रखते हैं खाना देते हैं और इलाज भी कराते हैं। धीरे धीरे उनके घर में कुत्तों की संख्या बढ़ने लगी है, इससे कॉलेनी वाले परेशान हैं। कुत्तों की संख्या बढ़ने से बदबू आती है, आरोप है कि कई बार कुत्ते काट भी चुके हैं। उन्होंने घर में कुत्तों को पालने की शिकायत नगर निगम से भी की लेकिन कुत्तों को पकड़ा नहीं गया।
घर बेचने के लगाए पोस्टर
जिस घर में कुत्ते पाले जा रहे हैं उसके आस पास रहने वाले लोगों ने अपने घर पर पोस्टर लगा दिए हैं, इसमें लिखा है कि कुत्तों से परेशान होकर घर बेचने को मजबूर हैं। जबकि जिनके द्वारा कुत्ते पाले जा रहे हैं उनका कहना है कि वे अपनी पेंशन से कुत्तों को पाल रहे हैं, उनका इलाज करा रहे हैं, कॉलोनी के लोग मकान हड़पना चाहते हैं इसलिए ऐसा कर रहे हैं।