आगरालीक्स…आगरा में ईद पर दो घंटे के लिए ताजमहल पर प्रवेश रहेगा निशुल्क. ये आदेश हुए जारी
ताजमहल पर ईद उल फितर पर ताजमहल में दो घंटे के लिए निशुल्क प्रवेश रहेगा. 10 अप्रैल को चांद नजर आने के बाद 11 अप्रैल को हर्ष और उल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया जाएगा. ईद वाले दिन ताजमहल में दो घंटे के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा.
अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि ईद पर सुबह सात बजे से नौ बजे तक ताजमहल में अकीदतमंदों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा. अकीदतमंदों के साथ इस दौरान आने वाले पर्यटकों की भी ताजमहल में फ्री एंट्री रहेगी. हालांकि मुख्य मकबरे का टिकट जो कि 200 रुपये है, वो लागू रहेगा. इसमें किसी भी तरह की छूट पर्यटकों को नहीं मिलेगी.