आगरालीक्स…. आगरा में 35 लाख मतदाता हैं, 1731 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी नेे अवगत कराया कि जनपद में 1731 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें 3695 बूथ हैं। जनपद में 3536072 वोटर हैं। जिले में 27 एफएसटी तथा 81 एसएसटी टीम संचालित हैं, जिनके द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। जनपद में सीविजल एप पर 80 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका तत्काल निस्तारण कर दिया गया है। सभी शिकायतें रियल टाइम के आधार पर आ रही हैं तथा ससमय निस्तारण हो रहा है। चुनाव हेतु विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिए सुविधा एप संचालित है। प्रथम आवत प्रथम पावत आधार पर अनुमतियां प्रदान की जा रही हैं। विभिन्न प्रकार के प्रत्याशियों द्वारा किये गये चुनाव व्यय पर निगरानी रखी जा रही है तथा सभी रिपोर्ट्स कोषाधिकारी कार्यालय प्रेषित की जा रही हैं।
1210 क्रिटिकल तथा 31 वल्नरेबिल मतदेय स्थल
मण्डी परिसर के समस्त स्ट्रांग रूमों में दीमक तथा चूहा रहित दवा के छिड़काव किये जायें। बिजली, ताले एवं शटरों को चेक किया जाये। कन्ट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित रखा जाये तथा अधिकारियों की रोस्टर अनुसार डयूटी लगाई जाये। जनपद में 1210 क्रिटिकल तथा 31 वल्नरेबिल मतदेय स्थल हैं और सभी में बेव कास्टिंग की सुविधा की जायें। चुनाव हेतु छोटे वाहनों की आवश्यकता हेतु अन्य जनपदों से सरकारी वाहनों की डिमाण्ड प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए।