आगरालीक्स.. ( Agra Education News ) आगरा के कान्वेंट स्कूलों में 200 रुपये की किताब पर 340 रुपये की स्लिप लगाकर बेची जा रही हैं। सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के गेट पर आज प्रदर्शन।
आगरा में बुक सेलर की मनमानी से अभिभावक परेशान हैं, संजय प्लेस के एक बुक सेलर द्वारा कंप्यूटर की पुरानी किताब, जिस पर 200 रुपये एमआरपी लिखी थी। उस पर 340 रुपये की स्लिप लगाकर बेच रहे हैं । इसी तरह से 470 रुपये वाली किताब पर 565 रुपये की लगाकर बेची जा रही है।
एक विषय की कई किताबें
कई स्कूलों ने एक ही विषय की कई किताब बुक सेलर से खरीदने के लिए कहा जा रहा है, जबकि साल भर में सभी किताबों से पढ़ाई भी नहीं होती है। बुक खरीदने पर पक्की रसीद भी नहीं दी जा रही है।
सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज में प्रदर्शन आज
स्कूलों की मनमानी के विरोध में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के गेट पर प्रोग्रेसिव एसोसिएशन आफ पैरेंटस अवेयरनेस पापा के बैनर तले अभिभावक सोमवार को प्रदर्शन करेंगे।