आगरालीक्स (सिटीजन जर्नलिस्ट)… आगरा के एमजी रोड पर बिजली के खंभे में लगी आग, बम पटाखे की तरह आवाज। वीडियो
आगरा के एमजी रोड पर राजा की मंडी चौराहे के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने बिजली के ख्ंभे में आग लग गई, बुधवार सुबह खंभे से आग की चिनगारी उठने के बाद तेज आवाज होने लगी।
इससे एमजी रोड से होकर जा रहे लोग भी सकते में आ गए, काफी देर तक खंभे से चिनगारी निकलती रही। चिनगारी निकलने के साथ तेज आवाज और आग की लपटें उठने लगी।