आगरालीक्स.. राम मंदिर से लेकर कश्मीर पर आगरा आए भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी खुलकर बोले, उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर में धारा 370 लागू कराने में मदद की, संविधान में लिखा है कि धारा 370 के लिए राष्ट्रपति की विज्ञप्ति की आवश्यकता है, इसे 2019 तक कर लिया जाएगा। इससे पहले राम मंदिर को बनाना है।
आगरा के सरस्वती विद्या मंदिर, सुभाष पार्क में नारद जयंती समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि पहला काम राम मंदिर का निर्माण है, इसके बाद धारा 370 को देखा जाएगा, राम मंदिर 2018 तक बन जाएगा और धारा 370 को 2019 तक हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर सुभाष चंद्र बोस यूनिवसिर्टी कर देना चाहिए।
सभी का डीएनए एक
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है और जिस दिन मुस्लिम हिंदू को अपना पूर्वज मान लेगा, उस दिन देश में शांति हो जाएगी। उन्होंने तीन तलाक पर कहा कि देश में सभी के लिए एक जैसा कानून है तो तीन तलाक क्यों
Leave a comment