आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने एनीमिया मुक्त भारत के लिए की चर्चा. एनीमिया एक ऐसी समस्या है जो आज भी है हमारे लिए चुनौती..एओजीएस की वर्कशॉप में किया जागरूक
आगरा ओब्सटेट्रिकल एंड गायनेकॉलोजिकल सोसाइटी (एओजीएस) ने आज सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर एनीमिया पर कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यशाला में एनीमिया मुक्त भारत के लिए चर्चा की गई और इस समस्या के प्रति लोगों को जागरूक किया.
होटल ग्रांड इंपीरियल में हुई इस कार्यशला में चिकित्सकों ने बताया कि हम किस तरह अपने देश को एनीमिया मुक्त कर सकते है, इस पर प्रयास किए जा रहे हैं. एनीमिया एक गहन समस्या हमारे भारत देश के लिए अभी भी चुनौती है. भारत सरकार चिकित्सकों के साथ मिलकर एनीमिया मुक्त भारत का उपहार देना चाहती है. चिकित्सकों ने कहा कि हमारी ये इच्छा एवं प्रयास है कि सब भारतीय हमारे साथ मिलकर एनीमिया से बचाव के उपाय करें और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं. विशेषकर गर्भावस्था में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर और इसके गंभीर परिणामों से बचने का प्रयास करें.
डॉ. सविता त्यागी, डॉ. मीनल जैन के साथ डॉ. नरेन्द्र मलहोत्रा, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. संतोष सिंघल, डॉ. रोहित मगंल, डॉ. वर्षा गौतम, डॉ. अलका मोदी, डॉ. संगीता चतुर्वेदी ने इस चर्चा में सक्रिय भाग लिया.