आगरालीक्स…आगरा के विजय नगर कॉलोनी में व्यापारी के मर्डर और लूट केस में चौथा आरोपी भी अरेस्ट, लेकिन पकड़ से दूर अभी असली मुजरिम
आगरा पुलिस ने विजय नगर कॉलोनी के पास पिछले दिनों हुई केमिकल व्यापारी के घर डकैती व हत्या की घटना में एक और आरोपी को अरेस्ट किया है. पुलिस इस मामले में मास्टरमाइंड सहित चार अभियुक्तों को अरेस्ट कर चुकी है. हालांकि वारदात का असली मुजरिम नौकर लोकेश अभी पकड़ से दूर है.
आज पकड़े गए अभियुक्त का नाम मोहम्मद सालिम उर्फ साहित पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी सब्जी मंडी छीपीटोला है. पुलिस ने इसके पास से एक तमंचा, 315 बोर का एक कारतूस और 2820 रुपये बरामद किए हैं. पुलिस ने उसे लंगड़े की चौकी से जाने वाले रासते से अरेस्ट किया है. सालिम मास्टरमाइंड कासिम का सगा मामा है और उसने ही लूट की सारी योजना बनाई. जिसमें कासिम, लोकेश, आशू ठाकुर, राजू कुशवाह को घर में घुसना था औ सालिम और भोला को अपने—अपने असलाह के साथ आटो रिक्शा पर रहते हुए निगरानी करनी थी. पुलिस इस मामले में अभी तक तीन अभियुक्तों को अरेस्ट कर चुकी है.